उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरियाणा में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने की बात कही है उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता डबल इंजन सरकार के कार्यों को देख चुकी है। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगुवाई में हरियाणा में तीसरी बार डबल इंजन की सरकार बनेगी। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारक के रूप में विभिन्न विधानसभाओं में प्रचार के लिए पहुंच रहे हैं। रविवार को भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरियाणा में चुनावी जनसभाएं करेंगे। सीएम धामी बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में हरियाणा में तीन जनसभाएं करेंगे।दोपहर दो बजे धारूहेड़ा रेवाड़ी में लक्ष्मण सिंह यादव के पक्ष में जनसभा करेंगे। इसके बाद 5 बजे सेक्टर पांच गुरुग्राम में मुकेश शर्मा के पक्ष में मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम 6:30 बजे भाजपा प्रत्याशी तेजपाल तंवर के पक्ष में मारूति कुंज सोहना हरियाणा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनसभा को संबोधित करेंगे।
+ There are no comments
Add yours