– देहरादून के थाना प्रेमनगर क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मौके पर देखकर एट से कुचलकर उसकी हत्या की संभावना जताई जा रही है। देहरादून के एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मृतक व्यक्ति मजदूर प्रतीत हो रहा है तथा शव के पास एक ईट भी बरामद हुई है। संभवत: ईट से मारकर उक्त व्यक्ति की हत्या की गई हो। घटना के संबंध में सघन जांच करते हुए मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने का काम किया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है और जल्द ही घटना को अंजाम देने वालों का पुलिस खुलासा कर देगी।
देहरादून के प्रेम नगर क्षेत्र में युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस कर रही जांच
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours