उत्तराखंड में स्थित करोड़ों हिंदूओं की आस्था का केंद्र केदारनाथ धाम एक बार फिर चर्चाओं में है। हालांकि इस बार मुद्दा राजनीतिक ज्यादा है। केदारनाथ धाम को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच उत्तराखंड में जमकर राजनीति हो रही है। कांग्रेस जहां एक तरफ हरिद्वार से केदारनाथ बचाओ यात्रा निकाल कर सरकार को घेरने में लगी है तो वहीं बीजेपी, कांग्रेस की इस यात्रा को ढकोसला बता रही है। कांग्रेस की यात्रा को लेकर आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय में टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कांग्रेस के लोग इतने बड़े हो गए हैं कि वह अब केदारनाथ धाम की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। उत्तराखंड में इस समय चारधाम यात्रा चल रही है साथ ही प्रदेश में कांवड़ यात्रा चल रही है। ऐसे में कांग्रेस यह यात्रा निकालकर उत्तराखंड की छवि को धूमिल करने का काम कर रही है। वहीं कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने पलटवार करते हुए कहा कि किशोर उपाध्याय जो सवाल हमसे कर रहे हैं क्या उन्होंने अपनी सांसद से किया, जो चुनाव आते ही ठीक हो जाती हैं। सिल्क्यारा टनल हादसे में वह नजर नहीं आई और अब बूढ़ाकेदार में आपदा के बाद उन्होंने बयान दिया कि मैं दौरा नहीं कर पाऊंगी स्वास्थ्य बिगड़ा हुआ है। साथ ही गरिमा दसौनी ने कहा कि आपदा में लोगों के पुनर्वास तक का काम सरकार का होता है। यह सरकार का नैतिक दायित्व और कर्तव्य है। किशोर उपाध्याय बहुत ही भोले प्रतीत होते हैं जो अपनी सांसद से एक सवाल नहीं पूछे सकते और कांग्रेस पर आरोप लगा रहे हैं भाजपा के नेता यात्रा को विफल बता रहे हैं। लेकिन किशोर उपाध्याय की प्रेस वार्ता बताती है कि कांग्रेस की ये यात्रा कितनी सफल है। साथ ही गरिमा दसौनी ने कहा कि यह यात्रा साफ और पवित्र मन से निकाली जा रही है। हमारे पौराणिक चारधाम की प्रतिष्ठा के लिए यह यात्रा है।
+ There are no comments
Add yours