उत्तराखंड में 16 जुलाई को हरेला पर्व मनाने की तैयारी

 

 

– उत्तराखंड संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद की ओर से प्रदेश में हरेला पर्व मनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। 16 जुलाई को धूमधाम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के साथ हरेला का पर्व मनाया जाएगा। हरेला पर्व के दौरान प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में वृक्षारोपण कर सभी लोग पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हैं। उत्तराखंड संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद के उपाध्यक्ष मधु भट्ट ने बताया कि वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत तमाम जगहों पर जंगलों में संस्कृति कला परिषद की ओर से वृक्षारोपण किए जाएंगे। इसके अलावा फलदार और छायादार पौधों के रोपण की भी व्यवस्था की गई है। आपको बता दें कि हर साल हरेला पर्व पर पूरे प्रदेश में धूमधाम से वृक्षारोपण का आयोजन किया जाता है और इसके जरिए सभी लोग पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हैं।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours