मानसून सीजन में स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रहने की सलाह

मानसून सीजन में दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सीएमएस ने सभी लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी है। उन्होंने गंभीर रूप से बीमार मरीजों को अपनी दवाइयां को रेगुलर जारी रखने की सलाह दी है। इसके साथ-साथ यह भी कहा है कि मानसून सीजन के दौरान लोगों को तरह-तरह की बीमारियां अपनी चपेट में लेती हैं, जिनकी पहले से दवाइयां चल रही हैं वह अपनी दवाइयां को जारी रखें। दून मेडिकल कॉलेज के सीएमएस ने मानसून सीजन के दौरान अस्पताल की तैयारी को लेकर कहा कि डेंगू वार्ड के लिए 20 ऑक्सीजन बेड तैयार किए गए हैं। 9 बेड का आईसीयू और 8 बेड का बच्चों वाला वार्ड तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि मानसून सीजन के दौरान मच्छर जनित बीमारियां अधिक होती हैं। इसके अलावा सभी लोगों को उन्होंने पानी को उबालकर पीने की सलाह दी है, क्योंकि इस दौरान पेट की बीमारियां भी अधिक होती हैं। सभी लोगों से यह भी अपील की है कि वह अपने घरों के आसपास पानी एकत्र न होने दें जिससे मच्छर जनित बीमारियों की चपेट में आने से बचा जा सकता है।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours