विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर कोटद्वार में योगाभ्यास किया। मालवीय उद्यान कोटद्वार में भारत स्वाभिमान न्यास द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर विधानसभा अध्यक्ष शामिल हुईं। उन्होंने योग दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि योग का मानव जीवन में बहुत महत्व है। क्योंकि इसका संबंध मनुष्य के शरीर और मन को स्वस्थ रखने से संबंधित है। प्राचीन काल से ही ऋषि मुनियों द्वारा योग किया जाता रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2014 में योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। उन्होंने योग गुरु बाबा रामदेव को भी बधाई दी और कहा कि उनकी इच्छा शक्ति से आज पूरे विश्व में योग का फिर से प्रचार-प्रसार हुआ है।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर किया योग
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours