उत्तराखंड में वन विभाग लगातार वनाग्नि की घटनाओं को दिखा रहा सक्रियता

उत्तराखंड में वन विभाग लगातार वनाग्नि की घटनाओं को लेकर सक्रियता दिखा रहा है। संबंधित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को लगातार सूचनाओं का आदान-प्रदान जारी है। वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी निशांत वर्मा ने बताया कि वनों में आग की घटनाओं को लेकर विभाग के सभी अधिकारी सक्रिय हैं और जैसे ही सूचनाओं मिलती हैं मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के लिए सभी प्रयास तेज कर दिए जाते हैं। उन्होंने अल्मोड़ा के बिनसर की घटना को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली राज्य सरकार ने वन विभाग के सभी घायल कर्मियों को एयरलिफ्ट कराकर एम्स ऋषिकेश भेजा गया। आपको बता दें कि घायल वन कर्मियों का अभी इलाज चल रहा है इस घटना में चार वन कर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि अन्य चार आग की चपेट में आकर घायल हो गए थे।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours