बदरीनाथ धाम में तैनात पुलिस बल श्रद्धालुओं को हर स्तर से सहायता मुहैया कराने में जुटा है। मध्य प्रदेश से अपने साथियों के साथ बदरीनाथ धाम आए 71 वर्षीय बुजुर्ग रात्रि में अपने विश्राम गृह का पता भूलकर ठंड में भटक रहे थे। बुजुर्ग व्यक्ति को सोमवार देर रात्रि ठंड में भटकता हुआ देखकर एएसआई विजय प्रसाद रतूड़ी ने सार्थक प्रयास करते हुए तड़के सुबह 2 बजे बुजुर्ग को उनके साथियों से मिलवाया। बुजुर्ग ने एएसआई का आभार व्यक्त कर आशीर्वाद दिया।आपको बता दें कि सोमवार को और दिन की ही तरह भगवान बदरी विशाल के धाम में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। धाम में श्रद्धालुओं को दर्शन करवाने का क्रम रात 11 बजे तक चला जिसके बाद भगवान बदरीनाथ के कपाट बंद किये गए।
विश्राम गृह का पता भूलकर ठंड में भटक रहे 71 वर्षीय बुजुर्ग श्रद्धालु को साथियों से मिलवाया
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours