उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने लोक सेवा आयोग के माध्यम से कृषि विभाग के अंतर्गत कृषि सहायक अधिकारी वर्ग-1 के पद पर चयनित 31 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सभी नवनियुक्त कार्मिकों को कहा कि जो भी कार्य करें उसे पूर्ण ईमानदारी और लगन से करें। मंत्री गणेश जोशी ने सभी नवनियुक्त कार्मिकों को उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ व नम्बर-एक राज्य बनाने में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार राज्य के युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए संकल्पबद्ध है।
+ There are no comments
Add yours