उत्तराखंड में मानसून सीजन से पहले सभी तैयारियों को दुरुस्त करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों के साथ सचिवालय में बैठक की। मुख्यमंत्री धामी ने सभी अधिकारियों को कई महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश भी दिए। इस बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी सहित शासन के सभी अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बरसात से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। आपदा जैसी स्थिति से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग को भी उन्होंने मुस्तैद रहने को कहा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि बरसात से पहले नदी नालों और शहरों में नालियों की साफ सफाई कर ली जाय। इसके अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को और भी कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
+ There are no comments
Add yours