कांग्रेस का कोई बड़ा चेहरा नहीं पहुंचा, बीजेपी ने कांग्रेस पर किया कटाक्ष

 

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के लिए 19 अप्रैल को मतदान होना है। चुनाव प्रचार के लिए बीजेपी के तमाम दिग्गज नेता उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस का कोई बड़ा चेहरा चुनाव प्रचार के लिए पहुंचा। इसको लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर कटाक्ष किया है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष केदार जोशी ने कहा कि कांग्रेस में कोई नीति नहीं हैं। कांग्रेस के लोग मायूस हैं। उनके पास कहने और बोलने के लिए कोई साधन नहीं है। ऐसे में कांग्रेस का कोई बड़ा चेहरा उत्तराखंड नहीं आना चाहता है। आपको बता दें कि बीजेपी के स्टार प्रचारकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा यहां पर जनसभाएं कर चुके हैं और कई केंद्रीय नेता उत्तराखंड आने वाले हैं। वहीं कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं का उत्तराखंड दौरा शुरू हो रहा है। प्रियंका गांधी 13 अप्रैल को उत्तराखंड आ रही हैं और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ ही राहुल गांधी के दौरे के कार्यक्रम भी फिक्स किए जा रहे हैं।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours