पौड़ी से कांग्रेस प्रत्याशी के शैक्षिक योग्यता पर भाजपा ने उठाए सवाल   उत्तराखंड में लोकसभा

 

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। इसी कड़ी में बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र जुगरान ने पौड़ी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल की शैक्षिक योग्यता पर सवाल खड़े किए हैं। साथ ही उनके एजुकेशन दस्तावेजों में गड़बड़झाला होने का आरोप भी लगाया है। बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र जुगरान ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने साल 2002 में इंटर की परीक्षा पास की। इसके बाद 2007 में वे ग्रेजुएट हो गए। जिस कॉलेज से गोदियाल ग्रेजुएट हुए, वो उन्हीं का प्राइवेट कॉलेज है। ऐसे में उनके शैक्षणिक दस्तावेजों में हेर-फेर हो सकती है। उन्होंने कहा कि गणेश गोदियाल हेमवती नंदन बहुगुणा से अपनी तुलना कर रहे हैं, और गणेश गोदियाल को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह कांग्रेस के सिपाही हैं या फिर हेमवती नंदन बहुगुणा के, क्योंकि हेमवती नंदन बहुगुणा ने इंदिरा गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। वहीं गणेश गोदियाल पर लगाए गए आरोपों का जवाब देते हुए कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने बीजेपी पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी को पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री सही करनी चाहिए, गृह मंत्री की डिग्री के बारे में सोचें और उसके बाद कांग्रेस के नेताओं की चिंता करें।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours