उत्तराखंड कांग्रेस ने प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में प्रेस कांफ्रेंस के जरिए केंद्र सरकार की विफलताओं को उजागर करने का फैसला किया है। रविवार 24 मार्च को कांग्रेस के पदाधिकारी प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और केंद्र सरकार के खिलाफ हमला बोलेंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इस समय केंद्र सरकार देश में लोकतंत्र की हत्या करने में जुटी हुई है और विपक्षी नेताओं पर कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद इलेक्ट्रोल बॉन्ड पर जो खुलासे हुए हैं उससे भी साफ हुआ है कि भाजपा सरकार दबाव बनाकर धन उगाही कर रही है।
+ There are no comments
Add yours