उत्तराखंड बीजेपी ने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से अपील की

उत्तराखंड बीजेपी ने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से अपील की है कि प्रदेश में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को स्टार प्रचारकों के रूप में जगह देकर उन्हें उत्तराखंड भेजा जाए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि हमने केंद्रीय नेतृत्व से आग्रह किया है कि स्टार प्रचारकों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी, गृहमंत्री, रक्षा मंत्री, योगी आदित्य नाथ, स्मृति ईरानी और अन्य नाम शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हमने केंद्रीय नेतृत्व को जिन नामों को भेजे हैं निश्चित रूप से एक-दो दिन में स्टार प्रचारक को की सूची जारी कर दी जाएगी। साथ ही हमने लोकसभा स्तर पर कहां किस नेता की जनसभा होनी है उसके लिए हमने कार्यक्रम और स्थान तय कर दिए हैं। जैसे ही हमें नेताओं के कार्यक्रम प्राप्त होंगे उसी के तहत हम उनका व्यापक रूप से पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सभी विधानसभा में होने हैं नामांकन के बाद प्रचार अभियान को गति मिलेगी और हम हर लोकसभा को 5 लाख मतों से जीतने का काम करेंगे।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours