देहरादून के राजपुर पुलिस ने पेसिफिक हिल्स मसूरी रोड के पास से कोबरा गैंग के एक शातिर विदेशी महिला तस्कर सहित एक अन्य महिला और उसके पति को अवैध मादक पदार्थो के साथ गिरफ्तार किया है। जिनकी तलाशी लेने पर अभियुक्तों के पास से 16.35 ग्राम अवैध कोकीन बरामद हुई, अभियुक्तगणों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ में अभियुक्त SANYU DIANAH नेबताया कि वह यूगांडा देश की नागरिक है तथा वर्तमान में बिजनेस वीजा पर जनवरी में भारत आई है। वह कोबरा गैंग की सक्रिय सदस्य है, उसके द्वारा डिमाण्ड के हिसाब से दिल्ली से कोकिन को देश के अलग-2 हिस्सो में अपने एजेण्टों व पैडलरो को सप्लाई किया जाता है। वहीं दूसरे व्यक्ति ने पूछताछ में बताया कि वह एक निजी कम्पनी में मार्केटिंग हेड है तथा दिल्ली व अन्य जगहों से अपने सम्पर्क सूत्रों के माध्यम से कोकिन मंगवाता है, जिसे वह अपनी पत्नी, जो एक प्रतिष्ठित विद्यालय में पूर्व अध्यापिका थी उसके साथ देहरादून में आयोजित होने वाली बड़ी–बड़ी पार्टियों में डिमांड के हिसाब से सप्लाई करता है। साथ ही विभिन्न शिक्षण सस्थानों में अध्यनरत छात्रों को अपनी पत्नी के माध्यम से मादक पदार्थो की सप्लाई करवाता है, चूंकि उसकी पत्नी पूर्व में अध्यापिका थी, इसलिये कोई उन पर आसानी से शक नही करता है।
+ There are no comments
Add yours