श्रीनगर गढ़वाल के खंदुखाल कंडी गांव के समीप वन विभाग ने एक गुलदार को पिंजरे में कैद किया है. ग्रामीणों की सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. दरअसल यहां घास काटने जा रही महिलाओं को जंगल में एक गुलदार फंदे में फंसा दिखा जिसके बाद उन्होंने वन विभाग को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गुलदार को ट्रेंकुलाइज कर पिंजरे में कैद किया. रेंजर ललित मोहन नेगी ने बताया कि गुलदार की उम्र 5 वर्ष के करीब है. यह कल से यहां फंदे में फंसा हुआ था. गुलदार को रेस्क्यू कर नागदेव रेंज ले जाया जा रहा है. वहीं ग्रामीणों का कहना है कि गांव के आस-पास दो से तीन गुलदार सक्रिय है. गांव में भय का माहौल बना हुआ है.
+ There are no comments
Add yours