देहरादून के पॉश इलाके रेसकोर्स में एक नाबालिग लड़की का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला

देहरादून के पॉश इलाके रेसकोर्स में एक नाबालिग लड़की का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। बता दें यह शव रेसकोर्स स्थित एमएलए हॉस्टल से कुछ ही कदम दूर एक फ्लैट में रस्सी से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर फिलहाल पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया और सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन करने के बाद इस मामले को पुलिस ने आत्महत्या बताया है। हालांकि लड़की के परिजनों ने इस मामले पर हत्या की आशंका जताई है। अब किस वजह से इस लड़की की मौत हुई है यह पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा। आपको बता दें मात्र 15 साल की यह लड़की बिहार की मूल निवासी बताई जा रही है। देहरादून में यह विक्रम लूथरा नामक व्यक्ति के यहां घरेलु काम किया करती थी। एक नाबालिग को काम पर रखने और इसी बीच उसके आत्महत्या करने की वजह से लूथरा परिवार भी फिलहाल शक के घेरे में है और पुलिस परिवार वालों से पूछताछ कर रही है। देहरादून के एसएसपी अजय सिंह के अनुसार इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही और शव का पोस्टमॉर्टम होने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours