डबल इंजन की सरकार से जनता को काफी उम्मीदें हैं। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी ने उत्तराखंड में क्लीन स्वीप किया है। ऐसे में एक बार फिर से बीजेपी अभी सीटों पर जीत के दावे कर रही है। लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड की पांचों सीटों पर प्रत्याशी उतारने को लेकर देहरादून में बीजेपी पार्लियामेंट्री बोर्ड बैठक हुई, जिसमे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट अनिल बलूनी, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत सहित तमाम नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रत्याशियों के नामों को लेकर मंथन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि हर लोकसभा क्षेत्र से हमारे पास प्रत्याशियों के नाम आए हैं। हमारे पास जो भी नाम आए हैं सारे ही नाम प्रभावशाली हैं। एक क्षेत्र से न्यूनतम पांच से सात प्रत्याशी और अधिकतम 5 से 8 प्रत्याशियों के नाम हमें प्राप्त हुए हैं। जिन्हें केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड को भेजा जाएगा, उसके बाद वहां से प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जाएगी।
डबल इंजन की सरकार से जनता को काफी उम्मीदें
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours