उत्तराखंड में भारी वर्षा का अलर्ट, 5 दिन एसईओसी हाई अलर्ट पर

1 min read

देहरादून

 

उत्तराखंड में भारी वर्षा का अलर्ट, 5 दिन एसईओसी हाई अलर्ट पर

 

उत्तराखंड में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी

 

राज्य आपातकालीन केंद्र एसईओसी ने सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए

 

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 18 से 22 जुलाई तक प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की

 

19 जुलाई को नैनीताल, चम्पावत और ऊधमसिंह नगर के लिए रेड अलर्ट, कुछ जगहों पर अत्यंत भारी बारिश की संभावना

 

देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार और बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी

 

उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में भारी बारिश की संभावना, येलो अलर्ट प्रभावी

 

20 जुलाई को देहरादून, हरिद्वार और टिहरी के कुछ क्षेत्रों में रेड अलर्ट, कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा संभव

 

21 को देहरादून-बागेश्वर ऑरेंज, 22 को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में येलो अलर्ट

 

सचिव आपदा विनोद सुमन ने जिला आपदा केंद्रों को 24×7 सक्रिय रखने और बचाव दलों को तैयार रहने को कहा

 

भूस्खलन संभावित मार्गों पर मशीनरी तैनात करने और संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश

 

प्रदेशवासियों और चारधाम यात्रियों से अपील, अनावश्यक यात्रा न करें, नदी-नालों से दूर रहें। आपात स्थिति में 112, 1070, 1077 पर संपर्क करें

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours