12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राजधानी देहरादून के एमडीडीए पार्क में योग का उत्सव मनाया गया। सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों ने एक साथ सूर्य को नमन किया। इस खास मौके पर उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन और एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी भी मौजूद रहे। मुख्य सचिव ने उन्होंने योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। सुबह-सुबह ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एमडीडीए पार्क पहुंचे और सभी ने एक साथ योगाभ्यास किया। माहौल पूरी तरह ऊर्जावान और अनुशासित रहा। योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में सभी ने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन और प्राणायाम किए। पूरे पार्क में एक साथ “ॐ” का गूंजता स्वर सुनाई दिया योग सिर्फ आसन नहीं, जीवनशैली है। देहरादून के कई अन्य जगहों पर भी योग के कार्यक्रम आयोजित किए गए और लोगों ने योगाभ्यास किया।
+ There are no comments
Add yours