मुख्यमंत्री धामी ने चारधाम यात्रा की समीक्षा की

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में चारधाम यात्रा की उच्चस्तरीय समीक्षा की। बैठक में सीएम ने यात्रा प्रबंधन का मूल मंत्र दिया सुरक्षित यात्रा, सुगम दर्शन और सतत संवाद। सीएम ने सख्त निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। रात 10 से सुबह 4 बजे तक यात्रा मार्गों पर सभी वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। धामों में क्षमता के अनुसार दर्शन के लिए एसओपी बनेगी और भीड़ प्रबंधन चरणबद्ध होगा। होल्डिंग एरिया में श्रद्धालुओं के लिए भोजन, पार्किंग, पेयजल, शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा गया। सीएम ने आदेश दिए कि यात्रियों को केवल रोका न जाए, बल्कि रुकने का कारण और इंतजार का समय भी बताया जाए। मौसम, जाम, मार्ग बंद जैसी सूचना LED, FM रेडियो और सोशल मीडिया से लगातार दी जाए। मानसून को देखते हुए संवेदनशील जगहों पर जेसीबी, सैटेलाइट फोन, एम्बुलेंस और राहत उपकरण तैनात करने के निर्देश दिए गए। सभी DM-SP को नियमित समीक्षा करने को कहा गया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours