उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने पर्यटन विभाग के अफसरों को होमस्टे को और बढ़ावा दिए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि होमस्टे योजना में कमरों की संख्या को बढ़ाकर 6 से 12 किया जाए ताकि होमस्टेट कारोबार को बढ़ावा दिया जा सके। साथ ही साथ स्थानीय स्तर पर ही लोगों के लिए रोजगार के अवसर पर बढ़ाए जाने पर भी उन्होंने जोर दिया।उन्होंने कहा कि होमस्टे के साथ ही साथ अब उत्तराखंड में एक नई कॉन्सेप्ट भी लाना चाहिए जिसे उन्होंने स्लीपिंग अंडर द स्काई नाम दिया। पहाड़ों के सेफ जोन में जहां पर जंगली जानवरों का आवागमन ना होता हो वहां पर बाहर में ही पर्यटकों के लिए सोने की व्यवस्था की जाएगी। ताकि जब पर्यटक सुबह उठे तो उन्हें पहाड़ों का सुंदर दृश्य नजर आए। वहीं उन्होंने कहा कि पर्यटकों को खाने की भी वहां पर व्यवस्था की जाएगी जिसमें उन्हें स्थानीय खाना परोसा जाएगा।
होम स्टे पर किया जा रहा विशेष फोकस
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours