उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र आगामी 26 फरवरी से शुरू हो रहा है। सत्र को लेकर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि पीएम मोदी के 4 विजन को लेकर बजट को प्रमुखता दी जाएगी, जिसमे महिलाओं, युवाओं, गरीबों और अन्नदाताओं को फोकस करेंगे। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास सबका प्रयास के तहत जो भी अच्छे प्रावधान होंगे हम करेंगे। प्रदेश के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस का जो स्वभाव है जो प्रवृत्ति है वह भ्रामक प्रचार की रही है। आज कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है और जनता का कोई मुद्दा उठाने की स्थिति में कांग्रेस नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को गैरसैंण का मुद्दा उठाने का अधिकार नहीं है और कांग्रेस कभी भी गैरसैंण को लेकर गंभीर नहीं रही है। उन्होंने कहा कि गैरसैंण को बीजेपी ने ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया है।
कांग्रेस की प्रवृत्ति भ्रामक प्रचार की रही है- प्रेमचंद
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours