जब समय थम सा गया, पहलगाम हमले पर आधारित किताब का विमोचन

1 min read

उत्तराखंड सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान द्वारा लिखी गई किताब “जब समय थम सा गया” का बुधवार को लोकार्पण हुआ। यह किताब पहलगाम में हुए आतंकी हमले के उनके प्रत्यक्ष अनुभवों पर आधारित एक मार्मिक दस्तावेज है।

संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान ने बताया कि 22 अप्रैल को हुई वह भयावह घटना आज भी उनके रोंगटे खड़े कर देती है, मानो उस दिन समय ठहर गया हो। उन्होंने कुछ ही दिनों में अपने अनुभवों को शब्दों में पिरोकर इस किताब का रूप दिया, जिसमें दहशत, मानवीय संवेदनाएं और उस रात का पूरा घटनाक्रम सजीव रूप में उकेरा गया है। इस दौरान उन्होंने हमले में जान गंवाने वाले पर्यटकों के प्रति गहरी संवेदना और श्रद्धांजलि भी व्यक्त की। किताब के अंत में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का भी उल्लेख है। संयुक्त निदेशक ने यह पुस्तक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेंट की। मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि इस तरह की रचनाएं समाज को जागरूक करने के साथ-साथ इतिहास को संजोने का भी महत्वपूर्ण कार्य करती हैं।

सीएम धामी ने पहलगाम हमले को याद करते हुए कहा कि एक वर्ष पूर्व घटित उस आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया था। उन्होंने मारे गए पर्यटकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि पहलगाम हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर दुनिया को अपना दम दिखाया वो ऐतिहासिक है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours