देहरादून
आज उत्तराखंड के लिए ऐतिहासिक दिन
सड़क, बिजली और जाम से मुक्ति, तीनों तोहफे आज मिलेंगे
जंगल बचाकर विकास होगा
PM मोदी उत्तराखंड को तीन बड़े तोहफे देंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड को विकास की सौगात देंगे
आज PM मोदी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे
12,000 करोड़ रुपये की लागत से बने इस एक्सप्रेसवे के जरिए 210 KM का सफर अब सिर्फ 2.5 घंटे में
इस हाईवे में 45 हजार पेड़ कटने थे। नई तकनीक से 33,840 पेड़ बचा लिए गए
सिर्फ 11,160 पेड़ काटने पड़े
जानवरों के लिए साउंड और लाइट बैरियर लगाए गए हैं
इससे 19% तेल बचेगा और 20 साल में 240 मिलियन टन धुआं कम होगा
सुबह 11 बजे गणेशपुर में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे
11:30 बजे प्रसिद्ध डाटकाली मंदिर में पूजा करेंगे
दोपहर 12 बजे मंदिर से जसवंत आर्मी ग्राउंड तक 12 KM का रोड शो शुरू होगा
12:30 बजे महिंद्रा ग्राउंड में बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे
आज PM की सुरक्षा में 3000 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे
इनमें 550 महिला पुलिस अफसर और जवान शामिल हैं
SSP से लेकर कांस्टेबल तक महिला शक्ति मोर्चा संभालेगी
रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड का भी पीएम मोदी शिलान्यास करेंगे
रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड 6,200 करोड़ की परियोजना
देहरादून को जाम से आजादी मिलेगी
अभी घंटाघर से ISBT जाने में 30-40 मिनट लगते हैं। ये सड़क बनने के बाद सिर्फ 10-12 मिनट लगेंगे
घंटाघर, बल्लूपुर, राजपुर रोड, सहारनपुर रोड, ISBT पर रोज लगता है जाम
एलिवेटेड रोड ऊपर से निकलेगी, नीचे का ट्रैफिक फ्री होगा
कारगी से शुरू होकर ब्राह्मणवाला, निरंजनपुर, जाखन होते हुए मसूरी रोड मालसी तक जाएगी
पूरी सड़क 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के लिए बनी है। रुकना नहीं पड़ेगा
गाड़ियां जाम में खड़ी नहीं रहेंगी तो तेल बचेगा और धुआं कम होगा
देहरादून के अंदर आने-जाने वाले छात्र, नौकरीपेशा, मरीज, सबका समय बचेगा
टिहरी जल विद्युत परियोजना पंपिंग हाउस का भी पीएम लोकार्पण करेंगे
1000 MW बिजली और बनेगी, ये पंप स्टोरेज प्लांट है
रात को कम डिमांड में पानी ऊपर टैंक में चढ़ाएगा, दिन में पीक आवर में उसी पानी से बिजली बनाएगा
यानी 24 घंटे बिजली देने में मदद मिलेगी
इस प्रोजेक्ट से सिर्फ उत्तराखंड नहीं, पूरे नॉर्थ इंडिया को बिजली मिलेगी। गर्मी में कटौती कम होगी
सिंचाई और पीने के लिए पानी स्टोर करने में मदद मिलेगी। सूखे में भी काम आएगा
प्रोजेक्ट के रखरखाव और ऑपरेशन से स्थानीय लोगों को नौकरी मिलेगी
ये हाइड्रो पावर है। कोयला नहीं जलता, धुआं नहीं होता। पर्यावरण साफ रहेगा
+ There are no comments
Add yours