कानून-व्यवस्था पर ADG का रिव्यू, सत्यापन, महिला सुरक्षा पर सख्ती

1 min read

पुलिस मुख्यालय में ADG लॉ एंड ऑर्डर डॉ. वी. मुरूगेशन ने गढ़वाल-कुमाऊं रेंज के IG और सभी जिलों के कप्तानों के साथ कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में किरायेदार सत्यापन, गौरा शक्ति मॉड्यूल और ऑपरेशन स्माइल पर फोकस रहा।

ADG लॉ एंड ऑर्डर डॉ. वी. मुरूगेशन ने कहा कि किरायेदार और घरेलू नौकरों का सत्यापन अनिवार्य है। पुलिस एक्ट 2007 के तहत इसका प्रचार बढ़ाया जाए। दस्तावेज न देने या संदेह होने पर ICJS, NCRC या NAFIS पोर्टल से जांच हो। रेजिडेंशियल अपार्टमेंट और गेटेड कॉलोनी का 100% सत्यापन कर उल्लंघन पर कार्रवाई होगी। महिला सुरक्षा पर गौरा शक्ति मॉड्यूल का प्रचार और रजिस्ट्रेशन बढ़ाने, महिला चीता पुलिस की संवेदनशील इलाकों में नियमित पेट्रोलिंग और शिकायतों का समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। ऑपरेशन स्माइल के तहत गुमशुदा बच्चों-महिलाओं की बरामदगी में पूरी संवेदनशीलता और SOP का पालन करने को कहा गया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours