प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड दौरा प्रस्तावित है, जिसके तहत पीएम मोदी राजधानी देहरादून में पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि आगामी 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री देहरादून पहुंचेंगे और देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री यहां पर आएंगे तो अन्य विकास योजनाएं भी जनता को समर्पित करेंगे, क्योंकि उत्तराखंड और उत्तराखंड के लोगों से प्रधानमंत्री का विशेष और आध्यात्मिक लगाव है। उत्तराखंड उनके हृदय में बसता है और उनके प्रधानमंत्री बनने से अब तक उत्तराखंड में अनेक योजनाएं शुरू हुई है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड में सीमांत गांव का दौरा किया। माना गांव को प्रथम गांव की श्रेणी थी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड वाशियों में प्रधानमंत्री दौरे को लेकर उत्साह है प्रधानमंत्री उत्तराखंड आ रहे हैं हम उनका हृदय से स्वागत करते हैं।
+ There are no comments
Add yours