उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने लोकसभा चुनाव में अपनी दावेदारी पर स्थिति साफ की है। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी जिम्मेदारी देगी तो चुनाव जरूर लड़ेंगे। करन माहरा ने साफ किया कि उन्होंने दावेदारी नहीं की, लेकिन कई सर्वे में नाम जरूर आ रहा है। आपको बता दें कि करन माहरा को हरिद्वार लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चाएं चल रही है। वहीं करन माहरा ने कहा कि हरिद्वार सीट से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत, हीरा सिंह बिष्ट, शूरवीर सिंह सजवाण सहित कई नाम हैं जो चुनाव लडना चाहते हैं। पार्टी जिसे भी प्रत्याशी बनाएगी सभी पूरी ताकत से लड़ेंगे।
उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने लोकसभा चुनाव में अपनी दावेदारी पर स्थिति साफ की
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours