पीडब्ल्यूडी विभाग चारधाम यात्रा मार्ग की सड़कों को दुरुस्त करने में जुटा

 

उत्तराखंड में आगामी चारधाम यात्रा की शुरुआत होने जा रही है, जिसके लिए सभी विभाग तैयारियों में जुटे हुए हैं। पीडब्ल्यूडी विभाग भी यात्रा मार्ग की सड़कों को दुरुस्त करने में लगा हुआ है। पीडब्ल्यूडी सचिव पंकज पांडे ने बताया कि पुलिस और परिवहन विभाग के पास ऐसे मार्गों की लिस्ट है जहां सड़क अवरुद्ध होने पर अल्टरनेट रास्तों का प्रयोग किया जा सकता है। इसके अलावा, भारत सरकार ने 400 से अधिक स्थानों को चिन्हित किया है, जहां लेंसलाइड और अन्य घटनाएं हो सकती हैं। इन स्थानों पर ट्रीटमेंट का काम किया जा रहा है। पंकज पांडे ने बताया कि गढ़वाल क्षेत्र में कई ऐसी जगह हैं जहां इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं। कई जगह पर आवश्यक उपकरण पहले से ही मुहैया कराए गए हैं और कुछ जगहों पर अधिक उपकरणों की जरूरत होती है वहां पर उन्हें तैनात करने की कवायद की जा रही है। पीडब्ल्यूडी विभाग यात्रा मार्ग की सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। उन्होंने बताया कि यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले सभी पुलों की मरम्मत और रखरखाव का काम भी किया जा रहा है। इसके अलावा, यात्रा मार्ग पर आवश्यक सुविधाओं का भी विस्तार किया जा रहा है। चार धाम यात्रा के लिए उत्तराखंड सरकार की तैयारियां जोरों पर हैं। सरकार का लक्ष्य है कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव प्रदान किया जा सके।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours