बदरी-केदार मंदिर समिति के फैसले पर सीएम धामी का बयान

 

बदरी-केदार मंदिर समिति के फैसले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान आया है। उन्होंने कहा है कि बद्री केदार मंदिर समिति का फैसला सरकार के पास नहीं आया है। पहले हम इस को लेकर बनाए गए एक्ट को देखेंगे। सभी तीर्थ पुरोहितों और स्टेक होल्डर्स के साथ पहले के बनाए गए एक्ट को देखेंगे और उसके बाद सरकार इस दिशा में आगे बढ़ेगी।बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने अपने अधीन आने वाले 47 मंदिरों में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह फैसला बीकेटीसी की बजट बैठक में पारित किया गया है। समिति ने कहा है कि यह निर्णय धामों की पवित्रता और सुरक्षा के लिए लिया गया है। यह प्रतिबंध बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के अलावा त्रियुगीनारायण मंदिर, नरसिंह मंदिर, विश्वनाथ मंदिर, ओंकारेश्वर मंदिर, कालीमठ मंदिर, ब्रह्मकपाल शिला एवं परिक्रमा- बदरीनाथ जैसे अन्य मंदिरों पर भी लागू होगा। वहीं इस विषय पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि बद्री केदार मंदिर समिति का फैसला सरकार के पास नहीं आया है। पहले हम इस को लेकर बनाए गए एक्ट को देखेंगे। सभी तीर्थ पुरोहितों और स्टेक होल्डर्स के साथ पहले के बनाए गए एक्ट को देखेंगे और उसके बाद सरकार इस दिशा में आगे बढ़ेगी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours