देहरादून।
एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह की अगुवाई में उत्तराखंड एसटीएफ और देहरादून पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात सुनील राठी गैंग के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि ये सदस्य देहरादून में बड़ी घटना को अंजाम दे सकते थे। उनकी टीम की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। उत्तराखंड एसटीएफ और देहरादून पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात सुनील राठी गैंग के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों सदस्य देहरादून और हरिद्वार में विवादित भूमियों में हस्तक्षेप कर सुनील राठी के लिए धन उगाई कर रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम हैं: भानू चौधरी और पारस। पारस पूर्व में मुख्तार अंसारी और संजीव जीवा गैंग का प्रमुख शूटर रहा है।
इनके पास से 2 अवैध पिस्टल और 7 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। एसएसपी एसटीएफ श्री अजय सिंह ने बताया कि ये सदस्य देहरादून में बड़ी घटना को अंजाम दे सकते थे। पारस का आपराधिक इतिहास है, जिसमें हत्या और गैंगस्टर एक्ट के मामले शामिल हैं।
बाइट- अजय सिंह, एसएसपी एसटीएफ
+ There are no comments
Add yours