उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में राज्य कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें 32 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस बैठक में प्रदेश के विकास को लेकर कई विषयों को प्रमुखता से रखा गया। कैबिनेट ने आगामी 9 मार्च से शुरू होने वाले विधानसभा के बजट सत्र के दौरान पेश किए जाने वाले आगामी बजट पर अपनी संस्तुति दी है। बजट का आकार लगभग एक लाख 10 हजार करोड़ रुपये होने की संभावना है, जो पिछले साल के बजट से 10% अधिक है। कैबिनेट ने बजट पर अंतिम मुहर लगाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अधिकृत किया है, जिससे वे बजट में आवश्यक बदलाव कर सकें। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के वित्त मंत्री का भी प्रभार देख रहे हैं। इस बैठक में प्रदेश के विकास और आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।
उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 32 बिंदुओं पर हुई चर्चा
Posted on by M.ADMIN

+ There are no comments
Add yours