प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेदे शभर के तमाम शैक्षणिक संस्थाओं को बड़ी सौगात दी है।जम्मू कश्मीर से वर्चुअल जुड़कर पीएम मोदी ने IIT, IIM, NIT, NSTI सहित कई योजनाओं की देश को सौगात दी। इस दौरान देशभर के लिए 32 हजार करोड़ की 220 विकास परियोजनाओं का पीएम ने उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके तहत देहरादून में राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण केंद्र के अंतर्गत छात्रावास का उद्घाटन किया गया। छात्रावास को 11.5 करोड़ की लागत से बनाया गया है। देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आज सुनहरा अवसर है, जब प्रधानमंत्री हम सीधे संवाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत पूरे विश्व को लीडरशीप दिया है। ऐसे कार्यक्रम से छात्रों को मंच मिलता है। नई शिक्षा नीति से शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव ला रहा है। अब छात्रों का भविष्य को संवारने का काम किया जा रहा है और हर क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। नई चुनौतियों का मुकबला छात्र कर सकें इसके नए कोर्स को लाया जाएगा।
पीएम मोदी ने IIT, IIM, NIT, NSTI सहित कई योजनाओं की देश को सौगात दी
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours