देहरादून में घंटाघर के पास अवैध मजार को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई। जिला प्रशासन और एमडीडीए ने संयुक्त रूप से इस कार्रवाई को अंजाम दिया। नोटिस अवधि समाप्त होने के बाद बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह देवभूमि है और देवभूमि की संस्कृति को कायम रखने के लिए और सरकारी जमीनों पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर बनाए गए ढांचों को गिराया जा रहा है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अब तक 600 से अधिक अवैध ढांचों को हटाया गया है और 10 हजार एकड़ जमीन को कब्जा मुक्त किया गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि परिवार रजिस्टर को भी सभी जिलों के जिलाधिकारी को अपने कब्जे में लेने के निर्देश दिए गए हैं ताकि उसमें जो हेरा फेरी की गई है उसे पर कार्यवाही की जाए।
+ There are no comments
Add yours