नए साल के अवसर पर उत्तराखंड में बड़ी संख्या में देशभर से पर्यटकों के आने की संभावना को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश के प्रमुख टूरिस्ट डेस्टिनेशन और शहरों में आने वाले सैलानियों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ट्रैफिक प्रबंधन, होटल व्यवस्था, साफ-सफाई, सड़क और परिवहन सुविधाओं को दुरुस्त किया गया है। सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए पुलिस और प्रशासन स्तर पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। सभी विभागों द्वारा व्यवस्थाओं की समीक्षा हो चुकी है और शेष तैयारियां भी जल्द पूरी कर ली जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड नए साल के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है और सरकार हर संभव मदद के लिए तत्पर है। इसको लेकर मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों के साथ सचिवालय में बैठक कर उन्हें कई दिशा निर्देश दिए।
नए साल पर उत्तराखंड पूरी तरह तैयार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
Posted on by M.ADMIN
1 min read

+ There are no comments
Add yours