उत्तराखंड में खेल महाकुंभ की तैयारियां जोरों पर

0 min read

उत्तराखंड में खेल महाकुंभ की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार के खेल महाकुंभ में 26 प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें कबड्डी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, जूडो, बॉक्सिंग, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, बास्केटबॉल, हॉकी, हैंडबॉल, योगासन, तीरंदाजी, फेंसिंग, कुश्ती और तैराकी जैसे खेल शामिल हैं। ये प्रतियोगिताएं न्याय पंचायत स्तर, विकासखंड स्तर, जनपद स्तर और राज्य स्तर पर आयोजित की जाएंगी।
प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि न्याय पंचायत स्तर पर 23 दिसंबर से 7 जनवरी और विधानसभा स्तर (विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी) 29 दिसंबर से 12 जनवरी तक आयोजित किए जाएंगे। संसद स्तरीय प्रतियोगिताएं (सांसद ट्रॉफी): 5 जनवरी से 19 जनवरी और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता (मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी): 2 जनवरी से 28 जनवरी तक होंगे। खेल मंत्री ने बताया कि
विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी के लिए ₹100,000, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी के लिए ₹200,000 और मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के लिए ₹500,000 तय किए गए हैं। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि जो खिलाड़ी राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ेंगे, उन्हें ₹100,000 की नगद पुरस्कार राशि दी जाएगी। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 14 अक्टूबर से शुरू हो गई है और प्रतियोगिता प्रारंभ होने के एक दिन पहले तक जारी रहेगी। अब तक लगभग 1,10,000 रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours