उत्तराखंड के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उपनल कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगों का जल्द निस्तारण किया जाएगा और सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे। मंत्री जोशी ने उपनल कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों के साथ मुलाकात में यह आश्वासन दिया। आपको बता दे की पूर्व सैनिक कल्याण निगम के जरिए प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों में काम कर रहे उपनल कर्मचारियों ने 15 दिनों तक आंदोलन कर अपनी समस्याओं के समाधान की सरकार से मांग की। सरकार के सकारात्मक का श्वसन के बाद उपनल कर्मचारी ने अपने आंदोलन को स्थगित कर दिया। समान कार्य के लिए समान वेतन देने पर सरकार ने आश्वासन दिया है। इसके साथ-साथ आंदोलन के दौरान अनुपस्थिति को अवकाश में परिवर्तित करने का निर्णय लिया गया है। सरकार चरणबद्ध तरीके से कर्मचारियों की मांगों का निस्तारण करेगी। मंत्री जोशी के इस आश्वासन से उपनल कर्मचारियों में आशा की किरण जगी है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उपनल कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों के साथ भी बैठक कर जल्द इस दिशा में ठोस पहन करने की निर्देश दिए।
+ There are no comments
Add yours