उत्तराखंड सरकार की नई फिल्म नीति का सकारात्मक असर दिखने लगा है, जिससे राज्य में फिल्म निर्माण और शूटिंग गतिविधियों में वृद्धि हो रही है। इस नीति से उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग का क्रेज बढ़ रहा है, और उत्तराखंड को एक आकर्षक फिल्म निर्माण स्थल के रूप में मान्यता मिल रही है। हिंदी फिल्मों के लिए 1.5 करोड़ तक की सब्सिडी, क्षेत्रीय फिल्मों के लिए 25 लाख से 2 करोड़ तक की सब्सिडी का प्रावधान किया गया है।
सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि पिछले कुछ सालों में राज्य में फिल्म शूटिंग में वृद्धि हुई है, और नई फिल्म नीति से इस क्षेत्र में और भी विकास होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि वेब सीरीज और टीवी सीरियल्स को भी सब्सिडी के दायरे में शामिल किया गया है। इसके अलावा फिल्मों में स्थानीय प्रतिभाओं को शामिल करने पर अतिरिक्त सब्सिडी प्रदान की जा रही है।
+ There are no comments
Add yours