समान वेतन और नियमितीकरण की मांग को लेकर उत्तराखंड के विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत उपनल कर्मचारी देहरादून के परेड ग्राउंड में पिछले
कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। राज्य सरकार ने कमेटी गठित करके उपनल कर्मचारियों की नियतिकरण और उनके समान कार्य और समान वेतन को लेकर सकारात्मक पहल कर रही है। हाईकोर्ट ने भी कहा है कि सरकार उपनलकर्मियों को जल्दी से जल्दी नियमितिकरण करें।
इस मामले में बेरोजगार संघ अब उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण के विरोध में आ गया है। अब उपनल कर्मचारी और बेरोजगार संघ आमने-सामने हो गए हैं। बेरोजगार संघ के अध्यक्ष राम कंडवाल ने उपनल कर्मियों के नियमितिकरण का विरोध किया है। राम कंडवाल ने कहा कि सरकार इनको नियमितकरण करती है तो बेरोजगार संघ इसका प्रदेश में पुरजोर विरोध करेगा। वहीं उत्तराखंड उपनल संघ के संयोजक विनोद गोदियाल ने कहा कि राम कंडवाल बताएं कि उन्होंने कितने पेपर दिए और साथ ही कहा कि राम कंडवाल अपनी नेतागिरी करते रहें लेकिन ध्यान रहे कि फिजुल की बयानबाजी ना करें।
उत्तराखंड में बेरोजगार संघ और उपनल कर्मचारी आमने- सामने

+ There are no comments
Add yours