राजधानी देहरादून में 9 दिनों के अंतराल में दून पुलिस की रणनीति का सकारात्मक असर दिखा है। विधानसभा के विशेष सत्र के साथ-साथ राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम और रजत जयंती रैतिक परेड जैसे बड़े आयोजनों को सकुशल रूप से सम्पन्न कराया गया। उत्तराखंड राज्य के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर एफआरआई में आयोजित रजत जयंती समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में प्रतिभाग करने और विभिन्न जिलों से 2800 से अधिक बसों तथा 1200 से अधिक अन्य छोटे बड़े चौपहिया वाहनो से लगभग 01 लाख व्यक्ति देहरादून पहुंचे थे। इतनी बड़ी संख्या में लोगों तथा उन्हें लेकर जनपद में आने वाले वाहनों को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रूप से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाना तथा कार्यक्रम समाप्ति के बाद उन्हें सकुशल एवं व्यवस्थित रूप से गंतव्य को रवाना करना एक बड़ी चुनौती थी। जिसे दून पुलिस ने पूर्ण कार्य कुशलता के साथ पूरा किया। सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि स्थानीय लोगों को भी ट्रैफिक जाम की किसी भी तरह की समस्या से जूझना नहीं पड़ा।
वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान दून पुलिस की रणनीति का दिखा असर
Posted on by M.ADMIN
1 min read

+ There are no comments
Add yours