उत्तराखंड राज्य रजत जयंती समारोह मना रहा है इसके तहत जगह-जगह कई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। राज्य गठन आंदोलन के शहीदों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धांजलि दी है। देहरादून के कचहरी स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके सपनों के अनुसार उत्तराखंड को आगे बढ़ने का संकल्प लिया। आपको बता दें कि 9 नवंबर को उत्तराखंड राज्य गठन को 25 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। राज्य सरकार इन राज्य स्थापना दिवस को रजत जयंती वर्ष के रूप में मना रही है। सीएम धामी ने कहा कि हम देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने जा रहे हैं। उत्तराखंड राज्य में उत्तराखंड राज्य आंदोलन में कई लोग शहीद हुए, लेकिन कुछ आंदोलनकारी ऐसे भी रहे, जिन्होंने राज्य आंदोलन के समय लड़ाई लड़ी और वे घायल हो गए। उन घायलों में कुछ व्यक्ति ऐसे हैं, जो राज्य गठन के 25 साल होने पर भी आज भी बिस्तर पर हैं। उन्होंने कहा कि सभी के सपनों के अनुरूप उत्तराखंड को आगे बढ़ने का काम किया जा रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई को भी याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व में ही उत्तराखंड राज्य का निर्माण संभव हो पाया। इसके साथ ही साथ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड आने और उत्तराखंड से उनके लगाव को लेकर भी मीडिया से बातचीत की।
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को किया नमन
Posted on by M.ADMIN
1 min read

+ There are no comments
Add yours