राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन से उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र का शुभारंभ हुआ।उत्तराखंड विधानसभा के इतिहास में यह दूसरा ऐसा अवसर रहा जब सदन में राष्ट्रपति ने अपना संबोधन दिया। इससे पहले 2015 में पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय प्रणव मुखर्जी ने राज्य विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित किया था। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हम अपने आपको बहुत ही सौभाग्यशाली मानते हैं कि देश के राष्ट्रपति विधानसभा के विशेष सत्र में पहुंची और उन्होंने अपना संबोधन किया हमें बहुत अच्छा लगा। वहीं राष्ट्रपति को रम्मान की पुस्तक और मुखौटा भी भेंट की गई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विधानसभा के विशेष सत्र के मौके पर अभिभाषण के दौरान प्रदेश में महिलाओं की भागीदारी को लेकर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं की भागीदारी ज्यादा होनी चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने सशक्त महिलाएं और निर्भीक महिलाओं को देखा है। व्यवस्था को आगे बढ़ाने में महिलाओं की भागीदारी रहती है। आने वाले समय में महिलाएं कैसे राज्य को विकसित करेगी उसमें राज्य की महिलाओं की भागीदारी होनी चाहिए।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र को किया संबोधित
Posted on by M.ADMIN
0 min read

+ There are no comments
Add yours