उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पिथौरागढ़ के दौरे पर हैं। उन्होंने आज प्रातः काल मॉर्निंग वॉक के दौरान सीमांत क्षेत्र मुनस्यारी में देश के प्रहरी आईटीबीपी के जवानों व स्थानीय लोगों के साथ चाय की चुस्कियों का आनन्द लिया। इस दौरान स्थानीय जनता का कुशलक्षेम जाना और उनसे बात कर सरकार द्वारा संचालित विकासपरक और जनकल्याणकारी योजनाओं का फीडबैक भी लिया। मुनस्यारी एक सुंदर, संभावनाओं से भरपूर पर्यटन स्थल है। यहां की मनमोहक वादियों, शुद्ध पर्वतीय हवा और शांत वातावरण में एक अलग ही ऊर्जा का अनुभव होता है।
+ There are no comments
Add yours