राजधानी देहरादून के राजीव गांधी नवोदय विद्यालय नूनखेड़ा सांसद खेल महोत्सव का भव्य आगाज हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया, जिसमें राज्यसभा सांसद नरेश बंसल सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस खेल महोत्सव के तहत ग्राम स्तरीय खेल 27 अक्टूबर से, ब्लॉक स्तरीय खेल 12 से 13 नवम्बर और जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 20 से 25 दिसम्बर तक आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेलों को नई दिशा मिली है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में नई खेल नीति लागू की गई है, मुख्यमंत्री उदयमान खिलाड़ी योजना शुरू की गई है और आठ शहरों में 23 खेल अकादमियों की स्थापना की जा रही है। सीएम ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने 103 पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार हर संभव सहयोग के साथ उनके साथ खड़ी है।
देहरादून में सांसद खेल महोत्सव का आगाज
Posted on by M.ADMIN
0 min read

+ There are no comments
Add yours