बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी सफाई

बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष का बयान

एंकर- बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी को हटाए जाने की मांग को लेकर तीर्थ पुरोहितों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अल्टीमेटम दिया है। इस पर अब बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा है कि कोई बड़ा मामला नहीं है, बातचीत से हल निकाल लिया जाएगा कुछ मिसअंडरस्टैंडिंग हुई है। इसके साथ-साथ उन्होंने बद्रीनाथ धाम में देश के बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के पहुंचने और बीकेटीसी को 10 करोड़ की राशि दान देने पर उनका आभार जताया है और कहा है कि इस धन से बीकेटीसी के सभी 47 मंदिरों के रखरखाव इत्यादि का कार्य होगा। उन्होंने बताया कि बीकेटीसी में बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिर के अलावा 45 अन्य मंदिर भी हैं। आपको बता दें कि बीकेटीसी के अध्यक्ष पर नियमों और परंपराओं के उल्लंघन का तीर्थ पुरोहित आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि जब मुकेश अंबानी वहां पर पहुंचे थे तो उनको आशीर्वाद देने इत्यादि के समय बीकेटीसी के अध्यक्ष की जगह पर वहां पर पंडा पुरोहितों का कार्य होता है, लेकिन इन्होंने पंडा पुरोहितों को दरकिनार करके खुद आगे आकर मुकेश अंबानी को आशीर्वाद दिया जोकि परंपराओं के अनुरूप सही नहीं है।इसी बात को लेकर पंडा पुरोहित लगातार अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहितों की संस्था केदार सभा के बाद आज उत्तराखंड चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के उपाध्यक्ष आचार्य संतोष त्रिवेदी ने भी बद्रीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी पर कई आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग की ।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours