उत्तराखंड में आपदा के दौरान एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस, जिला प्रशासन और अन्य विभागों के कर्मचारी राहत और बचाव कार्य में जुटे रहते है। विपरीत परिस्थितियों में अपनी जान को भी जोखिम में डालकर सभी कार्मिक बेहतर कार्य कर लोगों के जानमाल की रक्षा करते हैं। ऐसे में राजधानी देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा राहत में सराहनीय योगदान के लिए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ एवं अन्य कर्मियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी कार्मिकों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि विकट परिस्थितियों में कार्य करने वालों को सम्मानित किए जाने से उनका मनोबल भी बढ़ेगा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आपदा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड पहुंचकर आपदा प्रभावितों और राहत कार्यों में जुटे कार्मिकों से बातचीत की। उन्होंने प्रदेश में आई आपदा के बाद राहत और पुनर्वास के लिए राहत पैकेज भी जारी किए।
मुख्यमंत्री धामी ने आपदा के दौरान राहत और बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ एवं अन्य कर्मियों को किया सम्मानित
Posted on by M.ADMIN

+ There are no comments
Add yours