शहीद स्थल पर पहुंच कर मुख्यमंत्री धामी ने राज्य आंदोलन के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
2 अक्टूबर 1994 का दिन उत्तराखंड के इतिहास में काले अध्याय के रूप में जाना जाता है। रामपुर तिराहा पर हुए गोलीकांड में शहीद हुए राज्य आंदोलनकरियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के कचहरी स्थित शहीद स्थल पर पहुंचकर उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों की पुण्य स्मृति में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड राज्य की प्राप्ति के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राज्य के लिए उनके अनेक सपने थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उनके सपनों के अनुरूप उत्तराखंड राज्य के निर्माण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उत्तराखण्ड को देश का आदर्श राज्य बनाने की दिशा में हर क्षेत्र में तेजी से कार्य किया जा रहा है।
+ There are no comments
Add yours