भगवान बदरीनाथ धाम के कपाट आज दोपहर बाद 3 बजकर 33 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इसी के साथ इस साल की चारधाम यात्रा का भी विधिवत समापन हो जाएगा। बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को माता लक्ष्मी की पूजा कर उन्हें बदरीनाथ मंदिर के गर्भ गृह में विराजमान होने का आमंत्रण दिया गया। इस दौरान मंदिर में पूजा अर्चना की गई। बदरीनाथ मंदिर को 10 कुंतल फूलों से सजाया गया है।
चारधाम यात्रा का आज होगा समापन, भगवान बदरी विशाल के कपाट शीतकाल के लिए होंगे बंद
Posted on by AJAY PANDEY
0 min read

+ There are no comments
Add yours