राहुल गांधी को धमकी देने के मामले में कांग्रेस का बीजेपी पर हमला, बीजेपी का कांग्रेस को जवाब

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को धमकी देने के मामले में एक ओर जहां कांग्रेस अटैकिंग मोड में है तो वहीं बीजेपी ने सकारात्मक राजनीति की बात कही है। राजधानी देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष एकदिवसीय धरना देकर अपना विरोध जताया। कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी को गोली मारकर हत्या करने की धमकी देने वाले केरल के भाजपा नेता हैं। लोकसभा में विपक्ष के नेता व कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को सीने पर गोली मारकर हत्या की धमकी देने वाले भारतीय जनता पार्टी केरल के नेता पिंटू के हिंसक बयान पर भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व की चुप्पी के खिलाफ़ कांग्रेस नेताओं ने गांधी पार्क में महात्मा गाँधी की प्रतिमा के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं और कहा कि इस मुद्दे पर बीजेपी सरकार ने कोई कारवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार के संरक्षण में बीजेपी के नेता लगातार हिंसक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इस विषय पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि इस प्रकार के शब्द खुद कांग्रेस द्वारा गढ़े जाते हैं। भाजपा का इन सबसे कोई लेना देना नहीं है। भाजपा का राजनितिक संवाद सभी के साथ रहता है और किसी के साथ भी भाजपा का दुर्व्यवहार नहीं है। साथ ही भाजपा एक लोकतान्त्रिक पार्टी है और उसी के आधार पर कार्य भी करती है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours