मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश के युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि जब छात्र-छात्राएं अपनी मांगों को लेकर धूप और गर्मी में बैठे थे, तब उनसे संवाद स्थापित करने के लिए वे स्वयं पहुंचे और उनकी मांगों को आगे बढ़ाने की कार्रवाई प्रारंभ की गई। धामी ने कहा कि अब तक प्रदेश में 25 हजार नियुक्तियां पारदर्शी तरीके से पूरी हुई हैं और सौ से अधिक नकल माफियाओं को जेल भेजा गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आने वाले 101 दिनों में 12 हजार से अधिक नियुक्तियां की जाएंगी और भर्ती परीक्षाओं को और पारदर्शी बनाने के लिए निगरानी समिति गठित करने पर भी विचार किया जा रहा है।
सीएम धामी का बड़ा बयान, युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार प्रतिबद्ध
Posted on by M.ADMIN

+ There are no comments
Add yours